पोस्ट पार्टम में क्या नहीं खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Wed 1st Mar 2023 : 13:13

पोस्ट पार्टम में क्या नहीं खाना चाहिए :-

मछली

वैसे तो मछलियां ओमेगा 3 फैटी ऐसिड का बेहतरीन सोर्स होती हैं लेकिन कुछ महलियां ऐसी ही होती हैं जिनमें मर्क्युरी का लेवल बहुत अधिक होता है और यह ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली मांओं को नहीं खाना चाहिए वरना बच्चे को नुकसान पहुंच सकता है।

​गैस बनाने वाली चीजें

ऐसे खाद्य पदार्थ जिन्हें खाने से पेट में गैस बनती हो, ऐसिडिटी की दिक्कत हो या फिर ज्यादा डकार आती हो उसका सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसी चीजें मां के साथ-साथ नवजात शिशु की सेहत को भी नुकसान पहुंचा सकती हैं। लिहाजा कोल्ड ड्रिंक, आइसक्रीम जैसी चीजों से दूर रहें।

​कॉफी और कैफीन

आप जब कॉफी या चाय का सेवन करती हैं तो इनमें मौजूद कैफीन आपके ब्रेस्ट मिल्क में भी पहुंच जाता है जो आपके दूध से होते हुए बच्चे के शरीर तक पहुंच सकता है। आपका शरीर कैफीन को जल्दी से प्रोसेस नहीं कर पाता। लिहाजा अगर आप चाय-कॉफी को पूरी तरह से छोड़ नहीं सकतीं तो कम से कम उनका सेवन करें।

​मसालेदार भोजन

डिलिवरी के बाद भी आपको बहुत ज्यादा तले भुने और मसालेदार खाने से परहेज करना चाहिए। मसालेदार भोजन ब्रेस्टफीडिंग के जरिए आपके नवजात शिशु को नुकसान पहुंचा सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info